FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के प्र महिला नेत्री डा0 रजनी सरीन द्वारा आयोजित किये गये एक भोज में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक एवं चुनाव प्रबंधन प्रो0 श्यामनंदन ने कहा कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची लगभग तय हो चुकी है। फिलहाल वह केन्द्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि प्रदेश में इस समय माफियाओं का राज है और माफिया ही प्रदेश की सरकार चला रहे हैं।
[bannergarden id=”8″]
श्री नंदन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने चुनावी समीकरणों के विषय में चर्चा की। लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा होने के विषय में वह कन्नी काट गये। एक प्रश्न के जबाब में कि अन्य सभी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा अभी तक क्यों नहीं हो पायी। इस पर उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां प्रत्याशी घोषित करने के बाद बदलने में विश्वास रखती हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद ऐसा नहीं होगा।
[bannergarden id=”11″]
श्री सिंह ने चुनाव सम्बंधी समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं। जिनकी सूची केन्द्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन है। जिनकी सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जायेगी। लेकिन इसके लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल चुनाव प्रबंधन का कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक लाख 70 हजार 876 बूथ हैं। जिन पर प्रबंधन का कार्य चल रहा है, जो आगामी चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभायंेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की स्थिति पर जमकर तीर मारे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की कानून व्यवस्था बिलकुल ध्वस्त है। मुलायम बनावटी रूप से अपने पुत्र अखिलेश की सरकार बचाये रहने के लिए उस पर राजनीतिक ठीकरा फोड़ते रहते हैं।
वर्तमान में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। इस पर नियंत्रण लगाने में प्रदेश सरकार बिलकुल नाकामयाब साबित हो रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डा0 रजनी सरीन, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची केन्द्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


