आगामी 25 अगस्त से शुरू होने वाली टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक)-पीजीटी (प्रवक्ता) 2011 परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी शिरकत करेंगे। चयन बोर्ड इनके प्रवेश पत्र सोमवार से निर्गत करेगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बहुप्रतीक्षित टीजीटी-पीजीटी 2011 परीक्षा के अंतर्गत टीजीटी के 14 विषयों की परीक्षाएं 25 अगस्त (हिंदी,अंग्रेजी विज्ञान,जीव विज्ञान,गृह विज्ञान, कामर्स व फिजिकल एजुकेशन) और एक सिंतबर (उर्दू,सामाजिक विज्ञान, संगीत,कृषि,संस्कृत,कला व गणित) को जबकि पीजीटी के 21 विषयों की परीक्षाएं आठ सिंतबर को होंगी। तीन लाख 46 हजार अभ्यर्थी टीजीटी व एक लाख 83 हजार अभ्यर्थी पीजीटी की परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव वंशगोपाल मौर्या के मुताबिक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र सोमवार से रजिस्टर्ड डाक से भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्रों को बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोड किए जाने पर तेजी से काम चल रहा है। एक सप्ताह में यह पूरा कर लिया जाएगा ताकि जिन अभ्यर्थियों को डाक से भेजे गए प्रवेश पत्र यदि नहीं समय पर नहीं मिले तो वे इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सके। सचिव के मुताबिक टीजीटी पीजीटी की परीक्षा में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो देवकी नंदन के मुताबिक परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने को व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा पिछले साल जुलाई में होनी थी लेकिन उसी दौरान बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष को हटाए जाने से इसे टाल दिया गया था
4 अगस्त से जारी होंगे TGT-PGT प्रवेश पत्र
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

