FARRUKHABAD : बीते कुछ दिनों से कायमगंज, मोहम्मदाबाद, नगर, कमालगंज आदि कई स्थानों पर पूरे तामझाम के साथ पुलिस प्रशासन स्वाट टीम के साथ फ्लेगमार्च करके अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तो कर चुका है। लेकिन अपराधियों पर नियंत्र
ण अभी तक क्यों नहीं लगा यह एक बड़ा सवाल है। दिन दहाड़े मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जहानगंज रोड पर एक बाइक सवार सर्राफ को दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दिन दहाड़े 35 हजार रुपये, 7 किलो चांदी, डेढ़ सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गये। घायल सर्राफ को नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
[bannergarden id=”8″]
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी 25 वर्षीय दीपक वर्मा पुत्र श्याम वर्मा अपनी ताजपुर रठौरा से शराब की दुकान से बाइक द्वारा वापस आ रहे थे। तभी जहानगंज रोड स्थित लखरौआ गांव के सामने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम देना चाहा। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग दीपक वर्मा के ऊपर कर दी। जिससे दीपक तड़प कर सड़क पर ही गिर गया। गोली दीपक के सिर व हाथ में लगी। 35 हजार रुपये, 7 किलो चांदी, डेढ़ सौ ग्राम सोना लूटकर बाइक सवार बदमाश असलाह लहराते हुए लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दीपक के परिजनों को दी। घायल दीपक को नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।
[bannergarden id=”11″]
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल करायी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
दुकान बंद करके आ रहे सर्राफ को बदमाशों ने गोली मारकर लाखो लूटे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


