हिजाम की नगर कार्यकारिणी घोषित

0
117

FARRUKHABAD : हिन्दू जागरण मंच के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को सर्व सम्मति से कर दी।
raghav mishra 1संघ कार्यालय नुनहाई में हुई हिन्दू जागरण मंच की बैठक में अध्यक्षता जिला महामंत्री ग्रीशचन्द्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के डा0 राजेश्वर सिंह ने कार्यकारिणी में पदाधिकारी बने युवाओं को संगठन के मानक के अनुसार कार्य करने की नसीहत दी। कार्यकारिणी में तीन नगर उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, चार नगर मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक संरक्षक व 14 युवाओं को सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ हिजाम का सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया।
बैठक में सुमित चैधरी, एडवोकेट अम्बर गंगवार, गोविंद गुप्ता, स्वतंत्र वर्मा, राज वर्मा, दिलीप कनौजिया आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]