नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष इकलाख खां का जोरदार स्वागत

Uncategorized

FARRUKHABAD : कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद पर आखिर इकलाख खां की ताजपोशी हो ही गयी। लखनऊ में उन्हें नगर अध्यक्ष बनाये जाने का प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया। साथ ही साथ जिलाध्यक्ष को भी उनके पद का प्रमाणपत्र दिया गया। दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

eklakh khan- anil tiwari congress[bannergarden id=”8″]

व्यापारी नेता इकलाख खान के नगर अध्यक्ष बनाये जाने की खबर पहले ही जेएनआई ने प्रकाशित कर दी थी। जिससे यह सूचना जनपदवासियों को मिल गयी थी। लेकिन किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की। इकलाख खान व अनिल तिवारी को लखनऊ बुलाकर उनके ओहदों का प्रमाणपत्र थमाते ही नगर में उनके समर्थकों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हरदोई से घटियाघाट होते हुए नगर में पहुंचते ही इकलाख समर्थकों ने उन्हें लालदरबाजे पर ही घेर लिया और उनके स्वागत में फूल मालायें बिछा दीं।

[bannergarden id=”11″]

खटकपुरा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे व ढोल तांशों के साथ नये नगर अध्यक्ष इकलाख खां का स्वागत किया तो वहीं बूरा वाली गली के नुक्कड़ पर समर्थकों ने उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इकलाख का जुलूस घुमना होता हुआ साहबगंज चैराहे से पहले समाप्त हुआ। इकलाख ने इस दौरान एलान किया कि नगर में कार्यकर्ता व पुराने पदाधिकारियों को किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जायेगा। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव डा0 दिनेश अग्निहोत्री, वसीमुज्जमा खां आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।