महिला को गोली मारने में आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज

0
87

FARRUKHABAD: गंगा नगर निवासी महिला रेखा चैहान को मकान कब्जा करने को लेकर घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों पर हत्या के प्रयास के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि बीती रात रेखा चैहान से मकान खाली कराने को लेकर आरोपी सोनू मिश्रा, मोनू मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा के अलावा पांच आरोपियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। जिससे महिला रेखा चैहान गंभीर रूप से घायल हो गयीं और उनकी पालतू कुतिया की गोली लगने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी सोनू मिश्रा, मोनू मिश्रा निवासी कूंचा भवानीदास,दीपू ठाकुर व छोटू ठाकुर पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गंगा नगर कालोनी, सुग्रीव सिंह, अबधेश ठाकुर निवासी शेराखार के खिलाफ धारा 307, 504, 147, 148, 149 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]