एक से 15 अगस्त तक एबीवीपी चलायेगा व्यवस्था परिवर्तन जन जागरण अभियान

0
82

FARRUKHABAD : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री डा0 मिथलेश त्रिपाठी ने लोहाई रोड स्थित भारतीय कालेज में कहा कि युवाओं की दम पर ही विश्व में भारत अपनी पहचान बनाये हुए है। राष्ट्र की अपनी धरोहर युवा ही हुआ करते हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद 1 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन हेतु एक जन जागरण अभियान चलायेगी। जो विश्व विद्यालयों, महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में चलाया जायेगा। 15 अगस्त से १५ सितम्बर २०१३ तक सदस्यता अभियान प्रदेश में चलाया जायेगा.
[bannergarden id=”11″]

फर्रुखाबाद में पांच हजार सदस्य बनाने के साथ ही प्रदेश में पांच लाख सदस्य बनाए जायेंगे. जिला अभ्यास वर्ग के संयोजक राजीव सिंह राठौर ने प्रदेश मंत्री डॉ मिथलेश त्रिपाठी का फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया.  साथ में शशांक शेखर मिश्र सहित कई छात्र मौजूद रहे.

विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे लगाये गये। बाद में प्रदेश मंत्री भारतीय कालेज में पहुंचे। जिला अभ्यास वर्ग 27, 28 जुलाई को दो दिवसीय चला। जिला अभ्यास वर्ग का उदघाटन व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 विश्राम सिंह यादव, कार्यक्रम प्रमुख शैलेन्द्र अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष कृष्णकांत अक्षर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]