डा0 जाकिर हुसैन अस्पताल नबावगंज का सोनिगांधी करेंगी उदघाटन: सलमान

0
148

FARRUKHABAD : जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आये केन्द्र सरकार के विदेश मंत्री एवं जनपद के सांसद सलमान खुर्शीद ने नबावगंज पहुंचकर निर्माणाधीन डा0 जाकिर हुसैन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल का सितम्बर माह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनियागांधी द्वारा उदघाटन किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

salman khurseedउन्होंने कहा कि नबावगंज में डा0 जाकिर हुसैन हेल्थ सेन्टर में 50 बेडों की व्यवस्था की गयी है। ग्रामीण क्षेत्र में यह एक ऐसा अस्पताल होगा जहां सभी मर्जों के डाक्टर व दवाई उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के अंदर अस्पताल में 100 बैडों की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह में अस्पताल को जनता के लिए खोल दिया जायेगा। अस्पताल का उदघाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगीं।

[bannergarden id=”8″]

150 रजिस्ट्रेशन वाले विकलांगों को इस दौरान चश्मा इत्यादि उपकरण वितरित किये गये। विदेश मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, कौशलेन्द्र सिंह यादव, वसीमुज्जमा खां, पुन्नी शुक्ला, अनिल मिश्रा, शकुंतला शाक्य, ऐनावेल आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]