मिडरोड पार्किंग के विरोध में व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

0
114

फर्रुखाबाद: शहर में विगत कई माह से चल रही मिडरोड पार्किंग व्यवस्थार के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रे्ट में प्रर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दस दिन के भीतर इस व्य‍वस्था को सामाप्त न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि विगत कई माह से शहर में सड़क के बीच में वाहन खड़े कर उन्हेंन डिवाइडर के तौर पर उपयोग करने की नयी व्यिवस्था लागू है। सड़क पर बेतरतीब खड़े इन वाहनों के कारण जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुकानदारों को भी कठिनाइयों पेश आ रही हैं। इसी के चलते गुरुवार को व्‍यापार मंडल नेताओं ने कलक्ट्रेाट में प्रदर्शन किया व पूर्व व्यवस्था को ही बहाल किये जाने के लिये प्रशासन को दस दिनों का समय दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि दस दिन के भीतर मिडरोड पार्किंग व्यथवस्था समाप्त न हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिये मजबूर होगा।
इस अवसर पर संजीव मिश्रा बाबी, अरुण प्रकाश तिवारी, सुमन राठौर, रेखा चौहान, आफताब अंसारी, राजू गुप्ता्, संजीव गुप्तां प्रमोद गुप्तास, अनिल कुमार मिश्रा, गौरव शुक्ला् आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]