बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन में भीड़ के लिए बैठक

0
107

फर्रुखाबाद: लखनऊ में आगामी ७ जुलाई को होने वाली बसपा की ब्राह्मण महारैली में भीड़ जुटाने के लिए बसपा के ब्राह्मण समाज की बैठक हुई| बैठक में संयोजक देवेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी अजीत पाण्डेय ने साथियो के साथ जिलाध्यक्ष  के साथ विचार  विमर्श किया और बसों द्वारा अधिक से अधिक भीड़ ले जाने की तैयारी की गयी|

[adrotate banner="3"]

BSP BRAHMIN

बैठक में देवेश ने कहा कि ब्राह्मण का सम्मान केवल बसपा में हुआ है| सतीश चन्द्र मिश्र को बसपा में बड़ा कद मिला| हमें भी ब्राह्मण सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाकर बहिन जी का सम्मान कायम रखना है| बैठक में बसों द्वारा अधिक से अधिक भीड़ ले जाने के लिए योजना तैयार की गयी| बैठक बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदोरिया के निवास पर सम्पन्न हुई| बैठक में अरुण त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष बसपा अजय भारती, सचिन अग्निहोत्री, जेंटल दीक्षित, सचिन पाण्डेय, शिवम् मिश्र, संदीप दीक्षित, अखिलेश मिश्र, हरिओम दुबे, विवेक दीक्षित, पवन शुक्ल, रामकिशन दीक्षित आदि उपस्थित रहे|

 

[adrotate banner="2"]