प्रदर्शन कर शिक्षकों ने की वेतन दिलाने की मांग

0
105

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित प्राइमरी विद्यालय में लगभग आधा सैकड़ा शिक्षक इकट्ठे हुए। जहां पर शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांग की कि उनका चार माह का वेतन दिलाया जाये।

[adrotate banner="3"]

शिक्षकों ने कहा कि बीते चार माह से उन्हें वेतन उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अपने बच्चों के प्रवेश एवं दैनिक व्यय हेतु भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जून माह तक की ग्रांट उपलब्ध है। उन्होंने मांग की कि उन्हें अतिशीघ्र वेतन दिलाया जाये।

police line[bannergarden id=”8″]
मांग करने वालों में परवेज अली खां, रफी अहमद, विश्वनाथ सिंह यादव, रामसेवक मिश्र, लालाराम वर्मा, श्रीराम आर्य, दिलशाद खां, धीरेन्द्र कुमार, दिग्विजय सिंह, जुबैर खां, कृष्ण कुमार मिश्र, रश्मि यादव, सविता कुमारी आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]