पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है: करीना कपूर

0
104

kareena kapoorमुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पत्रकारों के पेशे को काफी चुनौतीपूर्ण मानती हैं। उनका कहना है कि पत्रकारिता करना एक कठिन काम है। करीना कपूर ने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ में एक तेज तर्रार टीवी पत्रकार की भूमिका निभायी है। करीना ने कहा मीडिया में काम करना काफी कठिन है। एक पत्रकार का काम मुश्किल होता है।

[adrotate banner="3"]

करीना ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस फिल्म में मैंने पत्रकार की भूमिका निभायी है। गर्मी हो या बरसात पत्रकारों को न्यूज कवर करने के लिये जाना ही पड़ता है यह मेरे लिये कठिन है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरा निभाया गया टीवी पत्रकार का किरदार कुछ ऐसे पत्रकारों से प्रभावित है जिनका ध्यान मुख्य काम के प्रति फोकस रहता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने कहा कि फिल्म में अपना किरदार निभाकर मैं समझी कि पत्रकारों को कितना दबाव रहता है। उन्होंने कहा प्रकाश जी ने मुझे यह भूमिका निभाने का अवसर दिया है इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं।

[adrotate banner="2"]