प्रेमी के साथ गयी युवती, पुलिस बनी बाराती…

0
100

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी युवती बीते 6 फरवरी 2013 को मैनपुरी निवासी अपने प्रेमी गौरव सैनी के साथ कहीं चली गयी थी। वहां युवती ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन युवती के पिता द्वारा लिखायी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर युवती को सीजेएम न्यायालय में वयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया। लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी रही। वहीं युवती के मामले में ही बीते दिन एक दरोगा को पीटे जाने से कड़ी सुरक्षा के बीच युवती के वयान दर्ज कराये गये। जिससे पुलिस सजे धजे बारातियों की शक्ल में नजर आयी।

[adrotate banner="3"]

BAni singh[bannergarden id=”8″]

बीते दिन युवती वनी सिंह के वयान दर्ज कराने के लिए ले जाया गया था। लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा घटना के विवेचक दरोगा पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटायी की गयी। जिससे युवती के वयान बीते दिन नहीं हो सके। लेकिन शनिवार को किसी भी विवाद की आशंका के चलते युवती के वयान दर्ज कराने के लिए कचहरी छावनी में तब्दील कर दी गयी। युवती ने जैसे ही अपने प्रेमी गौरव सैनी के साथ जाने की हामी भरी तो सीजेएम ने उसे प्रेमी के co - inspectorसाथ घर जाने के निर्देश दे दिये। वहीं पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच युवती को प्रेमी के घर ले जाया गया। अब प्रेमी जोड़े की बारात में परिजन भले ही न शामिल हुए हों लेकिन पुलिस ने बखूबी बारातियों की भूमिका अदा की और युवती को प्रेमी के घर छोड़ आयी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]