मार्ग दुर्घटना में शिक्षक सहित दो घायल

0
94

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग के निकट एक नशेड़ी शिक्षक की बाइक तांगे से भिड़ गयी। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में एक युवक को डीसीएम चालक ने पीछे से टक्कर मार कर घायल कर दिया। दोनो को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

acdent[bannergarden id=”8″]

बढ़पुर ब्लाक के धर्मपुर में तैनात शिक्षक उमेश चन्द्र पुत्र मलखान सिंह निवासी दहेलिया मानिकपुर फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रहे थे। तभी फैजबाग के निकट उनकी स्पलेंडर बाइक तांगे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक अत्यधिक शराब के नशे में था। जिसने आव देखा न ताव और तांगे में अपनी बाइक घूंस दी और लड़खड़ाकर दूर जा गिरा। फिलहाल शिक्षक को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

[bannergarden id=”11″]

वहीं दूसरी घटना में टिंकालाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खुड़ना वैध हजियांपुर टहलते हुए जा रहे थे। तभी एक अज्ञात डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम में फसकर टिंकालाल घिसटते चले गये। जिससे शरीर की खाल उधड़ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गये। टिंकालाल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]