एमएलसी चुनाव:दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीट पर 17.72 व शिक्षक सीट पर 36.01 प्रतिशत मतदान

0
51

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान शुरू होने के बाद सुबह 12 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 17.72 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 36.01 प्रतिशत मतदान हुआ। जारी विवरण के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,742 मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 12 बजे तक 1195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,880 मतदाताओं में से 677 ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करायी जा सके।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]