अंबेडकरनगर के एसपी निलंबित

0
118

लखनऊ : सांप्रदायिक तनाव के दौरान कर्तव्य पालन में शिथिलता के आरोप में अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डीपी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। कानपुर के पुलिस अधीक्षक अभिसूचना सुनील कुमार सक्सेना को उनकी जगह तैनात किया गया है।

[adrotate banner="3"]

शासन ने रविवार की शाम पहले अंबेडकर नगर में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की विज्ञप्ति जारी की और फिर कुछ देर बाद वहां तैनात पुलिस अधीक्षक डीपी श्रीवास्तव को निलंबित करने की सूचना दी। अंबेडकर नगर में मार्च 2013 से ही सांप्रदायिक बवाल चल रहा है। कई बार स्थिति असामान्य हो गयी थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले ही डीपी श्रीवास्तव ने खुद को यहां से हटाये जाने की इच्छा जताई थी। शासन ने उनकी कार्यशैली पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

[adrotate banner="2"]