महिला ने 11 साल के लड़के संग जबरन सेक्स कर उसे बनाया पिता

0
153

pregnent aishमेलबर्न। आपको इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन यह सत्य है। न्यूजीलैंड में प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला 11 साल का एक लड़का पिता बन गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला ने उस लड़के के बच्चे को जन्म दिया है उसकी उम्र 36 साल है और वो उस लड़के के दोस्त की मां है।

[adrotate banner="3"]

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ऑकलैंड में एक महिला ने अपने बेटे के स्कूल के सहपाठी के साथ कई बार जबरन सेक्स किया। महिला ने लड़के के साथ कई महीनों तक सेक्स किया जिससे वह प्रेगनेंट हो गई। जिस समय महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उस लड़के की उम्र 12 वर्ष हो चुकी थी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
रिपोर्ट के अनुसार इस घटना का पता सबसे पहले लड़के के स्कूल के प्रिंसिपल को चला और उन्होंने ही इस मामले का खुलासा किया। अब चाइल्ड ऐंड फैमिली सर्विसेस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है। बेबी और उस लड़के की देखरेख चाइल्ड ऐंड फैमिली सर्विसेज ही कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो यह महिला द्वारा लड़के के साथ रेप करने का मामला बनाता है, लेकिन न्यूजीलैंड का कानून इसे रेप नहीं मानता। न्यूजीलैंड के कानून के मुताबिक रेप तभी हो सकता है, जब कोई पुरुष किसी के साथ जबरन सेक्स करे। इस मामले को लेकर कानून मंत्री जूडिश कॉलिंस को भारी विरोध का समाना करना पड़ रहा है।

[adrotate banner="2"]