मामूली फुहार से ही तालाब व कीचड़ में तब्दील हो गयीं शहर की गलियां

0
102

FARRUKHABAD : पहली बार आयी रिमझिम फुहार से जहां गर्मी के तिलमिलाये लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं दूसरी तरफ सड़कें व गलियां तालाबों व बजबजाते कीचड़ में तब्दील हो गयीं। जिससे आम जन जीवन प्रभावित रहा।

[adrotate banner="3"]

बीती रात से ही घुमड़ कर आये बादलों की watter fludingतरफ लोग टकटकी लगाये बरसात का इंतजार कर रहे थे। पूरी रात गुजर जाने के बाद सुबह जैसे ही बादलों का रंग गहराया तो बरसात होने की उम्मीद बढ़ गयी। पहले तो कई घंटे तक ठंडी हवायें चलती रहीं। धीरे से हल्की फुहार के साथ बरसात शुरू हुई तो बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से त्रस्त आम जन जीवन को थोड़ी ठंडक महसूस हुई।

[bannergarden id=”11″]

हल्की फुहारों के बीच हुई रिमझिम बारिश ने गर्मी से तो निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हुई। लेकिन गलियों और सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से वह तालाबों में तब्दील हो गयीं। शहर क्षेत्र के छावनी स्थित महाकाल मंदिर के आस पास की गलियों में काफी कीचड़ बजबजाता रहा। साहबगंज चौराहा, घुमना कोतवाली के निकट, आवास विकास आदि कई स्थानों पर पानी व कीचड़ सड़कों पर नजर आया। जिसने नगर पालिका द्वारा पूर्व में की गयी बरसात की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]