विद्युत मूल्य वृद्धद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

0
106

FARRUKHABAD : प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में अचानक वृद्वि किये जाने को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कांग्रेसी प्रातः मंगलवार प्रातः तकरीबन 11 बजे सदर तहसील पहुंचे और विद्युत मूल्य वृद्वि को congressलेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि प्रदेश सरकार इससे पूर्व भी जब सत्ता में आयी थी तब विद्युत की स्थिति ठीक करने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। आम जनता परेशान है। कांग्रेसियों ने खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखा। मौके पर पुन्नी शुक्ला, शुभम तिवारी, जानकी शुक्ला आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष पुन्‍नी शुक्‍ला के नेतृतव में हुए आंदोलन में मीनेश शुक्‍ला, अजय निराला, संजीव कटियार, कन्‍हैया बाथम, लखन सारस्‍वत, प्रभात कटियार, दिवाकर अग्रवाल, फूल सिंह, केश गिरि आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर नक्‍सली हमले में घायल वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता वीसी शुक्‍ला के आज हुए निधन पर शोक भी प्रकट किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]