फर्रुखाबाद: लोहिया की कर्मभूमि के तौर पर फर्रुखाबाद को बखान करने वाले मुख्यहमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिया के साथी और अपने पिता मुलायम सिंह के मित्र रहे बाबू ग्रीश चंद्र कटियार के निधन पर शोक जताने उनके घर जाना तो दूर मंच से उनके नाम तक लेना उचित नहीं समझा।

विदित है कि लोहिया के चुनाव में उनके साथ रहे बाबू ग्रीश चंद्र कटियार की जनपद में एक वरिष्ठ समाजवादी के तौर पहचान थी। उन्होकने जीवनभर किसी भी अच्छें-बुरे मौक सपा मुखिया मुलायम सिंह का साथ नहीं छोड़ा। हाल ही में उनकी मृत्यु हो चुकी है। सपाइयों को उम्मीद थी कि शनिवार को मुख्यिमंत्री अखिलेश यादव अपने दौरे में लोहिया के पुराने साथी और अपने पिता के मित्र के घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे सकते हैं, परंतु अचरज की बात है कि श्री यादव ने उनके घर जाना तो दूर मंच से उनका नाम तक नहीं लिया।
लोहिया के साथी और पिता के मित्र ग्रीश बाबू का अखिलेश ने नाम तक नहीं लिया
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


