लखनऊ : शासन ने शनिवार को चार आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभिसूचना लखनऊ के डीआइजी संजय श्रीवास्तव को डीआइजी स्थापना पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, डीआइजी रेलवे इलाहाबाद भानु भाष्कर को मेरठ पीटीएस में डीआइजी और पुलिस अधीक्षक बिजनौर सुनील चंद वाजपेयी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ का सेनानायक तथा 45वीं वाहिनी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है, जबकि उपायुक्त व्यापार राजेश कृष्ण को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


