IPL में फिक्सिंग का डंक! श्रीसंत, चव्हाण की शादी टूटने के कगार पर

0
190

CHAUHANनई दिल्ली। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे तीन क्रिकेटरों में से दो क्रिकेटर एस श्रीसंत और अंकित चव्हाण की अगले कुछ महीनों में होने वाली शादी टूटने के कगार पर है। चव्हाण की शादी 2 जून को उनकी गर्लफ्रेंड से होनी है और उसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं, लेकिन चव्हाण फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

[adrotate banner="3"]

इस पूरे मामले पर चव्हाण के भाई ने एक न्यूज चैनल को बताया कि हर कोई बहुत परेशान है। इस खबर के बाद सभी सदमें में हैं। ऐसे में वे अभी कुछ भी कह नहीं सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है, क्योंकि वे मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और वे कोई मांग नहीं रखना चाहते। उन्होंने अपने भाई का पक्ष भी रखा और उन्हें निर्दोष बताया।

[bannergarden id=”8″]
वहीं, दूसरी तरफ एस श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग खुलासे से दो दिन पहले बताया था कि वे सितंबर में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। मामला खुलने के बाद लड़की के करीबी रिश्तेदार ने एक अखबार को बताया कि इस पूरे विवाद ने श्रीसंत की छवि काफी बिगाड़ दी है, जिसका असर उनकी शादी पर पड़ेगा।

वहीं, दूसरी तरफ श्रीसंत के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनकी शादी की कोई प्लानिंग ही नहीं थी। यह सच है कि उनके पास श्रीसंत की शादी का प्रस्ताव जरूर आया था और घर के लोगों ने लड़की से मुलाकात भी की थी। उन्होंने कहा कि मैं लड़की का नाम तो नहीं बताऊंगा, लेकिन वह केरल की नहीं है। हमने शादी कभी तय ही नहीं की।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]