दिनदहाड़े बाइकर्स ने महिला की चेन लूटने का किया प्रयास

0
84

FARRUKHABAD : इन दिनों बाइकर्स का आंतक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। कहीं न कहीं वह घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। लुटेरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित क्रिश्चयन इंटर कालेज के सामने से गुजर रही एक महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।

[adrotate banner="3"]

loot[bannergarden id=”8″]

विदित है कि बीते 16 मई को शहर कोतवाली क्षेत्र के ही सातनपुर मण्डी के सामने स्कूटर पर जा रही पूर्व सैनिक अहिवरन सिंह निवासी सिविल लाइन फतेहगढ़ की पत्नी मुन्नीदेवी की चेन लूटकर पल्सर सवार फरार हो गये थे। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। लुटेरों के हौसले इसीलिए बुलंद हो गये थे। बुलंद हौसलों के साथ लुटेरों ने फिर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे आवास विकास निवासी एलआईसी कर्मी आर के सिंह की पत्नी अर्चना रिक्शे पर सवार होकर लोहाई रोड बाजार करने जा रही थी।

police[bannergarden id=”11″]

तभी अचानक क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने अर्चना के गले में पड़ी चेन को तोड़ा। जिससे उसके कई टुकड़े हो गये और लुटेरे चैन को ले जाने में असफल रहे। लुटेरे मौके से फरार हो गये। सूचना पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला अर्चना से मामले के सम्बंध में पूछताछ की।

इस सम्बंध में कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। शहर में सक्रिय हुए बाइक सवार लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]