UP: TGT-PGT की परीक्षा 14 जुलाई से

0
124

JOBS TGT PGTउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आखिरकार दो वर्ष से प्रतीक्षित टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है।
चयन बोर्ड लिखित परीक्षा तीन चरणों में 14, 21 एवं 28 जुलाई को कराएगा। परीक्षा प्रदेश के 11 मंडलों में होगी।

[adrotate banner="3"]

टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए पदों की घोषणा 2011-12 में की गई थी। 2012 में बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा एवं उनके साथियों के विवाद में घिर जाने के बाद सरकार ने सभी प्रकार की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

[bannergarden id=”8″]

फरवरी 2013 में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से टीजीटी-पीजीटी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे। नए अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन ने चार महीने की तैयारी के बाद आखिरकार टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की तिथियों को अंतिम रूप दिया है। टीजीटी के 14 एवं पीजीटी के 21 विषयों के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केन्द्रों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है।

[bannergarden id=”11″]

चयन बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को लोक सेवा आयोग की लोवर सबार्डिनेट परीक्षा है, इस तिथि को लोक सेवा आयोग से आगे बढ़ाने की अपील की गई है। यदि आयोग की परीक्षा तिथि नहीं बदली तो चयन बोर्ड 28 की परीक्षा चार अगस्त को कराएगा।

[adrotate banner="2"]