आग में जलकर राख हो गये बिटिया की शादी के सपने

0
96

FARRUKHABAD : महंगाई के इस दौर में खून पसीने की कमाई से मेहनत करके इकट्ठी की गयी दौलत जिससे उसे अपनी बिटिया के हाथ पीले करने थे। लेकिन कुदरत को शायद उसके इस सपने से परहेज हो गया है और गुरुवार को उसके घर में लगी भीषण आग ने उसके व उसकी पुत्री के सपनों को जलाकर खाक कर दिया।

[adrotate banner="3"]

fire[bannergarden id=”8″]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा में अचानक मौजीलाल के घर में महिलायें खाना बना रही थीं। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले मौजीलाल के पूरे घर को आग की तेज लपटों ने अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते वह सब कुछ जलकर राख हो गया। जो मौजीलाल ने अपनी पुत्री उर्मिला की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था। उर्मिला का विवाह आने वाले तीन जून को होना था। लेकिन अब न दहेज बचा न पैसा। फिलहाल अब उर्मिला के हाथ पीले होने में समय लगेगा और समय लगेगा मौजीलाल को इस सदमें से बाहर निकलने में। उसका रो रो कर बुरा हाल है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]