अवैध बालू खनन: प्रधान ने बुग्गी चालक को धुना

0
86

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के सोता बहादुरपुर निवासी बुग्गी चालक मुनीश पुत्र मोहम्मद अनीफ को बालू के पैसे का तगादा करने से खिसियाये प्रधान ने जमकर पिटायी कर दी। मारपीट में बुग्गी चालक के दो साथी भी चुटहिल हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

मसेनी चौराहे के निकट कांग्रेस नेता के भट्टे के सामने अचानक मसेनी के प्रधान मुकेश अपने तीन चार साथियों के साथ आये और मोटरसाइकिल से जा रहे बुग्गी चालक मुनीश व उसके साथी अकील व काशिद को रोक लिया और जमकर मारना पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर झगड़ा होते देख भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रधान, व पीड़ितों को कोतवाली लेकर पहुंची। पीड़ित मोहम्मद मुनीश ने बताया कि प्रधान ने दो माह पूर्व तीन बुग्गी बालू अपने आवास के निकट डलवायी थी। जिसका पैसा अभी तक अदा नहीं किया। तगादा करने पर उसने पहले घटियाघाट पर हम लोगों से विवाद शुरू किया और फिर मसेनी पर उसे घेरकर प्रधान मुकेश ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पहुंचकर दोनो पक्षों में बाद में समझौता हो गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]