नाली के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

0
103

कायमगंज (फर्रूखाबाद) :  बुधवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में नाली को लेकर पनपे विवाद में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

mahila[bannergarden id=”8″]
कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रूटौल निवासी नेकराम तथा शीशराम एक ही परिवार के होने के कारण दोनों के मकान आमने-सामने हैं। गांव में प्रधान द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराया जा रहा है। मृतका के पुत्र सुधीर के अनुसार शीशराम अपने दरबाजे के सामने से नाली नहीं बनाने देना चाहता था। वह मेरे घर के सामने से गुजरने वाली नाली में क्रास डलवाना चाहता था। जिसको लेकर दोनों के पक्षों के बीच कहा सुनी हो चुकी थी। दो दिन पूर्व इन लोगों ने हम लोगों पर पथराव भी किया था। जिसकी रिपोर्ट लिखाने हम लोग थाने आये थे। लेकिन पुलिस ने मामले को अनदेखा कर दिया। यदि पुलिस तभी कार्यवाही कर देती तो शायद आज यह घटना नहीं होती।

[bannergarden id=”11″]

मृतिका के पुत्र सुधीर ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर सुबह शीशराम पुत्र सेवाराम अपने पुत्रों उदयवीर ,लटूरी तथा नरवीर अवैध असलाहों से लैस होकर मेरे घर पर चढ़ आये। मेरी माँ मालती देवी दरवाजे पर खड़ी थी। इनके द्वारा चलाई गई गोली उनको जा लगी जिससे वह लहूलुहान हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुधीर ने  पिता-पुत्रों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

[adrotate banner="2"]