दिन दहाड़े वृद्व महिला से बाइक सवारों ने चैन लूटी

0
105

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर मण्डी के निकट अपने पति के साथ जा रही एक वृद्व महिला की दो अज्ञात बाइक सवारों ने चेन लूट ली और फरार हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

mahila ke sath loot[bannergarden id=”8″]

सातनपुर मण्डी के सामने फतेहगढ़ निवासी एक महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर आईटीआई चौराहे की तरफ जा रही थी। तभी मण्डी के निकट खड़े दो पल्सर सवार लुटेरों ने उसकी चेन लूट ली और फरार हो गये। सूचना पर आईटीआई चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद शहर कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस पूरे मामले को गोल करने के चक्कर में महिला को मौके से टरका दिया। इस सम्बंध में आईटीआई चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला से पूछताछ की लेकिन वृद्व महिला से नाम पता नहीं पूछा जा सका और महिला अपने घर चली गयी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]