वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में पूर्व सभासद सहित दो घायल

0
114

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरभगत में उस समय वर्चस्व को लेकर तड़ातड़ फायरिंग हो गयी जब दो पक्ष पुराने विवाद में आपसी समझौते पर बातचीत कर रहे थे।

[adrotate banner="3"]

ram jee sudheer[bannergarden id=”11″]

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सभासद राम जी मिश्रा निवासी मोहल्ला कुचिया व रामू मिश्रा निवासी मोहल्ला हरभगत में आपसी विवाद कुछ दिन पहले हो गया था। जिसे शहर कोतवाली में बातचीत से ही निबटाया गया था। लेकिन मामला नहीं निबटा तो मंगलवार को राम जी मिश्रा अपने साथी सुधीर के साथ हरभगत मोहल्ले में पंचायत कर रहे थे। जिस पर अचानक विवाद शुरू हो गया। दोनो तरफ से असलहे सीधे हो गये। इसी दौरान रामू मिश्रा ने राम जी व सुधीर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे दोनो के पैरों में गोलियां लगीं। वहीं मामले के पीछे किसी युवती को लेकर विवाद खड़ा होने की बात भी सामने आयी है।

[bannergarden id=”8″]
घायलों को नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। सूचना पर शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र मौके पर पहुंचे और मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]