शादी समारोह में शामिल होने गये युवकों से नगदी व बाइकें लूटीं

0
97

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सिंयापुर निवासी दो युवकों से उस समय नगदी व बाइकें बदमाशों द्वारा छीन ली गयीं जब वह नरायनपुर गढ़िया स्थित लज्जाराम कोल्ड स्टोरेज में चल रही शादी समारोह की दावत खाकर आ रहे थे। लूट में हजारों की नगदी व बाइकें गवांने के बाद युवकों ने पुलिस को सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

सियांपुर निवासी रामपाल पुत्र विश्राम सिंह व प्रमोद कुमार पुत्र अच्छेलाल अपनी अपनी बाइकों पर सवार होकर नरायनपुर गढ़िया दावत खाने गये थे। शादी समारोह लज्जाराम कोल्ड स्टोरेज में चल रहा था। जहां दोनो ने पहले दावत खायी उसके बाद बीती रात 11:30 बजे वापस अपने गांव के लिए रवाना हुए।

pramod kumar[bannergarden id=”8″]

जहानगंज रोड पर रास्ते में जखैया थान के पास पहुंचते ही चार पांच लोग पहले से घात लगाये खड़े हुए थे। उन्होंने लूट की नियत से हमला कर दिया। हमले के बाद दोनो बाइक सवारों को बंधक बना लिया। रामपाल के पास से एक मोबाइल, आठ हजार रुपये व बाइक संख्या यूपी 78बी/2259 सीडी डीलक्स छीन ली। प्रमोद कमार के पास से यूपी 76एन 9168 सुपर स्पलेंडर छीन ली। लूटपाट के दौरान हुई मारपीट में प्रमोद कुमार घायल हो गया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने दोनो को बांधकर डाल दिया।

इसी समय एक युवक बारात में द्वारचार के लिए पण्डित को बुलाने दूसरे गांव में जा रहा था। तभी उस युवक के साथ भी बदमाशों द्वारा लूटपाट करनी चाही और उस पर भी हमला बोल दिया। युवक बचाव में अपने ही गांव की तरफ भाग खड़ा हुआ। जहां से काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ दोबारा पहुंचा तो देखा दोनो युवक वहां बंधे पड़े मिले और बदमाश वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। ग्रामीणों ने दोनो बंधे हुए लोगों को खोला व उन्हें लेकर थाने पहुंचे। एसआई जयनरायन वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल कर वापस आ लौट आये। फिलहाल घायल पीड़ितों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

[bannergarden id=”11″]

एसआई जयनरायन वर्मा ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध है। घटना स्थल से एक सरिया व शराब की शीशियां बरामद की गयी हैं। जांच की जा रही है उसके बाद ही कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि युवकों के साथ एक एक बच्चा भी था लेकिन उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आयी। जिसमें रामपाल का भतीजा रितिक उम्र 9 वर्ष तथा पांच वर्षीय पीयूष था। बदमाश छीने गये मोबाइल का सिम बच्चे को दे गये।

[adrotate banner="2"]