किशोरी का दुपट्टा खींचने वाला शोहदा अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गिरफ्तार

0
93

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी की खुली मदद करने के सम्बंध में रविवार को मंसूरी समाज के लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को शिकायतीपत्र देकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अपर पुलिस ने किशोरी का दुपट्टा खींचने व छेड़छाड़ के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिये। एएसपी के आदेश पर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आरोपी आमिर पुत्र हनीफ निवासी बड़ा खेल बजरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

mansoori samaj[bannergarden id=”8″]
आल इण्डिया जीमयत उल मंसूर व पसमांदा मुस्लिम समाज के बैनर तले मंसूरी सामज के नेताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि मंसूरी समाज की बेटी को छेड़छाड़ कर दुपट्टा ले जाने के सम्बंध में पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया। लेकिन थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज न करके अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पीड़िता पक्ष को ही पुलिस ने निशाना बनाया और आरोपी की तरफ से पीड़िता के घर वालों पर फर्जी मुकदमा लगा दिया। जिससे मंसूरी समाज को काफी आघात हुआ है। शीघ्र न्याय न मिला तो मजबूरन समाज के लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा। आरोपी युवक मोहल्ले में खुलेआम घूम रहा है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे किया जाये।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को निर्देशित कर तत्काल युवक की गिरफ्तारी करने को कहा। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मांग करने वालों में मोहम्मद तमजीत आलम मन्सूरी, हाजी मोहम्मद सुल्तान मंसूरी, शाकिर अली मंसूरी आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]