परशुराम जयंती पर ब्राह्मणों को समेटने का इंतजाम

0
205

लखनऊ: समाजवादी पार्टी परशुराम जंयती समारोह के बहाने ब्राह्मणों की भीड़ जुटाकर रविवार को विपक्षी दलों को सियासी ताकत दिखाएगी।
Brahmin
लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही बसपा और समाजवादी पार्टी ब्राह्मण मतदाताओं को पाले में लाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। कुछ दिन पहले बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलन किया, उसके फौरन बाद समाजवादी पार्टी की ओर से ऐसा ही सम्मेलन किया गया। अब समाजवादी पार्टी ने एक कदम और आगे निकलते हुए परशुराम जयंती समारोह आयोजित किया है। जिसमें सपा प्रमुख मुलायम ंिसह यादव, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी हिस्सा लेंगे। समाजवादी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि राज्यमंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का दावा है कि किसी भी सियासी दल ने पहली बार अपने झण्डे के नीचे परशुराम जयंती का आयोजन किया है। समाजवादी पार्टी ने ही परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित कर समाज को सम्मान दिया है, लिहाजा इस सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की भारी भीड़ जुटेगी। समारोह की शुरुआत वेदपाठी ब्राह्मण के शंखनाद से होगी। आयोजन की कामयाबी में जुटे दूसरे राज्यमंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पाण्डेय का दावा है कि परशुराम जयंती में हर जिले के ब्राह्मण समाज के नुमाइंदे हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन यूपी राजनीति को नई दिशा देगा। ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ गोलबंद होने का संदेश भी देगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]