हर्ष फायरिंग में युवक की मौत में दूल्हा सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD : बीते शुक्रवार की रात कोतवाली कायमगंज के ग्राम बरझाला में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने दूल्हा सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विदित है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरगवां निवासी अरविंद उर्फ पप्पू का 15 वर्षीय पुत्र शिवम बरझाला निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र के तिलक समारोह में गया था। जहां फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी थी। मौत की खबर सुनने के बाद आरोपी मौके से खिसक गया। पुलिस ने देर रात मृतक छात्र शिवम के पिता अरविंद गंगवार की तहरीर पर आरोपी दूल्हा राजू पुत्र दीपचन्द्र व उसके साथी गौरव उर्फ सेट्ठी पुत्र देशराज, राजू उर्फ राजेन्द्र के खिलाफ हत्या की धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]