कलयुगी बेटे ने मां बहन को पीट कर रुपये छीने

0
140

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी राजीव पुत्र रूपलाल की माँ उर्मिला गांव के ही एक विद्यालय में रसोइया का काम करके अपनी गुजर बसर करती है। शराबी बेटे ने दबाव बनाकर कुछ जमीन पास थी वह भी माँ से अपने नाम करवा ली है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शराब के आदी कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर आये दिन माँ से रूपये मांगने लगा। पैसे न मिलने पर वह अपनी माँ को पीटता भी है। तंग आयी माँ ने बेटे की हरकत से अपनी बेटी शीला पत्नी रविन्द्र निवासी कोकापुर थाना मेरापुर को सूचना देकर समझाने बुझाने के लिए बुलवाया। बहिन ने आकर जब इस शराबी भाई को समझाने का प्रयास किया,तो उसने बहिन की भी धुनाई कर दी। माँ-बेटी दोनों ने कोतवाली आकर तहरीर देते हुए पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची,किन्तु शराबी राजीव हाथ नहीं आया। माँ ने बताया कि यह पुलिस के जाने के बाद घर में घुसा था और इसने बहिन के कुन्डल तथा मैंने एक-एक पैसा जोड़कर चार हजार रूपये रखे थे। वह भी छीन ले गया। माँ का कहना है कि इसने पिछले साल उसके ऊपर फावड़े मारकर प्राणघातक हमला किया था।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]