संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण ने लगायी फांसी

0
128

FARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी 50 वर्षीय रतिपाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह ने बीती रात गांव से कुछ दूरी HANGING-DEATH-400X300पर ही बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[adrotate banner="3"]

रतिपाल अपने खेतों में तरबूज उगाये हुए हैं। परिवार में उनकी पत्नी सरला ही घर पर रहती हैं। तीनो पुत्र गोविंदर, धीरू, भोले दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं, जहां उनका परिवार उनके साथ रहता है। मात्र एक पुत्री थी, जिसका विवाह रतीपाल ने बीते कुछ माह पूर्व कर दिया था। बीती रात रतिपाल अपने खेतों पर सोये हुए थे। 9 बजे रतिपाल ने अपनी पत्नी सरला से फोन पर बात की और कहा कि कुछ लोग उन्हें मारने के लिए घात लगाये बैठे हैं।

[bannergarden id=”8″]

जिस पर पत्नी ने उन्हें घर वापस आने की सलाह दी। लेकिन पूरी रात रतिपाल अपने घर नहीं पहुंचे। इस बीच पत्नी ने कई बार रतिपाल को सिर्फ मिसकाल दी। क्योंकि उनकी पत्नी के मोबाइल में बैलेंस नहीं था। लेकिन उधर से कोई जबाब नहीं आया। प्रातः गांव से कुछ ही दूरी पर रतिपाल का शव बबूल के पेड़ में लटका मिला। रतिपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने अंगोछे से फांसी लगा ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 2 मई को तरबूज ले जाते समय गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव का पोस्टमार्टम नेत्र सर्जन डा0 बृजेश सिंह ने किया। जानकारी के मुताबिक रतिपाल की मौत की बजह फांसी लगना ही बतायी गयी है। शरीर पर कुछ जगह मामूली खरोंचें भी पायी गयी हैं।

[bannergarden id=”11″]

सूचना पर पहुंचे राजेपुर थानाध्यक्ष ए के सिंह ने बताया कि मृतक रतिपाल का विवाद शाम को ही उसकी पत्नी सरला से खेतों पर हो गया था। जिसके चलते उसने दारू के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]