प्रेमी से फोन पर बात करने से मना करने पर, पुत्री ने पिता की थाने में की शिकायत

0
86

कायमगंज(फर्रूखाबाद): प्रेमी से फोन पर बात करने से मना करने से क्षुब्ध प्रेमिका ने अपने पिता पर ही उसे mobile talkingजान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के गांव नरैनामऊ की एक युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम डोर में बंधी है। वह उससे मोबाइल फोन पर बात करती है। जिसको लेकर उसका पिता उसके साथ सख्ती से पेश आता था। युवती ने पुलिस को बताया कि कल मेरे साथ पिता द्वारा मारपीट की गई। जिससे मैं घर से निकल भागी। मैंने नगर में एक पीसीओ से पुलिस को इस सम्बन्ध में बताया। तब पुलिस मुझे वहां से थाने ले आयी। युवती का आरोप था कि मेरा पिता यह कह रहा है कि वह अपने प्रेमी के खिलाफ उसके मनमाफिक बयान पुलिस को दे। लेकिन मैं इसके लिए राजी नहीं हूँ। युवती ने पुलिस को बताया कि मैं अपने घर नहीं जाऊंगी क्योंकि मेरा पिता मेरी जान ले सकता है। उसकी कहानी सुन पुलिस ने उसे उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]