शमसाबाद में मालगाड़ी का इंजन फेल,अहमदाबाद एक्सप्रेस लगभग सवा घंटे खड़ी रही

0
110

कायमगंज(फर्रूखाबाद): शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से लखनऊ अहमदाबाद एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगभग सवा घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्री गर्मी में उबल गये।

[adrotate banner="3"]

2यह ट्रेन आज सुबह 9:43 बजे स्टेशन पर आयी। जहां वह खड़ी हो गई। स्टेशन मास्टर केडी दीक्षित ने बताया कि शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण इस ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रेन में बैठे यात्री गर्मी में व्याकुल हो गये। बच्चे और बीमार काफी परेशान दिखाई दिये। स्टेशन पर यात्रियों का रेला दिखाई दे रहा था। वेन्डरों ने यात्रियों की परेशानी का फायदा उठाते हुए खाने-पीने की चीजों को ऊंचे दामों पर बेचा। लगभग 11 बजे यह ट्रेन तब रवाना हो सकी जब फतेहगढ़ से मालगाड़ी के लिए दूसरा इंजन आया और उसने मालगाड़ी को दूसरे ट्रेक पर खड़ा किया।

[adrotate banner="2"]