अनुदेशक के 366 अभ्यर्थियों में 275 ने करायी काउंसलिंग

0
110

FARRUKHABAD : अनुदेशक भर्ती के लिए मांगे गये आवेदनों के क्रम में बीते दिनों ही विभाग द्वारा कट bsa office- anudesak counslingआफ मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी। जिसके आधार पर मंगलवार को पहली काउंसलिंग के लिए जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसलिंग करायी गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

पहले दिन 366 अभ्यर्थी जनपद में अनुदेशक भर्ती के लिए काउंसलिंग हेतु बुलाये गये। जिनमें से मात्र 275 अभ्यर्थियों ने ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग में हिस्सा लिया। जेएनआई द्वारा अधिकारियों से बात करने पर बताया कि अभी शासन की ओर से दूसरी काउंसलिंग के लिए तिथि निश्चित नहीं की गयी है। संभवतः दूसरी काउंसलिंग 8 मई को करायी जायेगी।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]