सरकार गरीबों का हक दे, भीख नहीं: जहीर अब्बासी

0
150

FARRUKHABAD : मुस्लिम जन अधिकार चेतना रथ यात्रा मंगलवार को जनपद पहुंची। जिसमें इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 जहीर अब्बासी ने एक काम्पलेक्स में हुई सभा के jaheer abbasiदौरान बोलते हुए कहा कि सरकार गरीबों का हक दे, भीख नहीं।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि वह लगातार मुस्लिमों के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए। जब तक गरीबों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। जन अधिकार चेतना यात्रा झांसी से लखनऊ तक निकाली जा रही है। काम्पलेक्स से रथ यात्रा फतेहगढ़ चौराहे पर पहुंची। जहां पर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद डा0 अब्बासी ने भूसा मण्डी स्थित कार्यक्रम में भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान उनके साथ मोहम्मद असलम अब्बासी, जीसान अब्बासी, जुगनू अब्बासी, अताउल हक अब्बासी, शमसाद अहमद अब्बासी, जलील अब्बासी आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]