लावारिस शवों का सम्मान: कफन दफन को मिलेंगे 2700 रुपये

0
140

लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में रुपयों की कमी आड़े नहीं आएगी। धनराशि की कमी दूर कर दी गई है और अब विधि विधान से संस्कार हो सकेगा। पुलिस विभाग में इसके लिए धनराशि बढ़ा दी गई है और अब शव के अंतिम संस्कार के लिए थानाध्यक्ष को 27 सौ रुपये दिए जाएंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
किसी भी परिस्थिति में मौत का शिकार होने वाले लावारिसों के शवों पुलिस अंतिम संस्कार करवाती है। उसके धर्म के अनुसार संस्कार कराने के लिए शासन स्तर से रुपये दिए जाते हैं। पूर्व में पांच सौ रुपये मिलते थे। जोकि दो वर्ष पहले बढ़ा दिए गए थे और अभी तक 15 सौ रुपये दिए जाते थे। कहने को तो धनराशि लावारिस शवों के लिए भेजी जाती थी। लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पाता था।

[bannergarden id=”11″]

वाहन का किराया, पोस्टमार्टम के बाद धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी, कब्र खुदाई, पटाई आदि के लिए 15 सौ रुपये कम थे। अब शासन स्तर से धनराशि बढ़ा दी गई है। धनराशि लेने के लिए प्रक्रिया भी सरल की जा रही है। थानाध्यक्ष के लिखापढ़ी करने के बाद उसे नकद धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

[adrotate banner="2"]