ऐसा भी होता है- बहू से विवाद होने पर सास ने आग लगाकर जान दी

0
134

Fireहरदोई: बहू से विवाद होने पर सास ने घर के अंदर कमरा बंदकर आग लगा ली। किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिरोमन नगर निवासी राजेंद्र खेती-बाड़ी करता है। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा है। परिवार में उसकी पत्नी सोमवती (50) के साथ तीन पुत्र व बहू रहती थी। जैसा कि उसके पुत्र पंकज व देवर ने बताया कि घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। सोमवती ने सोमवार का व्रत रखा था। घर में उसका बहू से कुछ विवाद हो गया। शाम को उसने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंदकर मिंट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। कमरे से लपटें उठती देख बहू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आए। परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर आग बुझाई गई। एंबुलेंस से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे सोमवती के भाई बिलग्राम निवासी गयादीन ने बहू से विवाद होना बताया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]