सपा के चार फ्रन्टल संगठनो के अध्यक्ष बहाल

0
90

sapa flagफर्रूखाबाद: गत माह भंग हुये सपा के फ्रन्टल संगठनों में चार फ्रन्टल संगठनों की सपा हाईकमान ने बहाली कर दी है। पूर्ववत फ्रन्टल संगठन के प्रमुख अपने अपने संगठनों के प्रमुख बने रहेगें। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शादाब खां, यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष पीयूष यादव, सलोवा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव तथा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सोनू यादव को सपा हाईकमान ने उनके पदो पर पुन: बहाली कर दी है। सपा के जिला महासचिव समीर यादव ने बताया कि चारो संगठनों के अध्यक्षों की बहाली के विषय में अभी कोई लिखित रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया में छपी खबरों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई है। प्रदेश नेतृत्व से लिखित रूप से पत्र प्राप्त होने के बाद ही घोषणा की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]