संस्कार भारती की कार्यकारिणी घोषित, दीपक बने अध्यक्ष

0
162

FARRUKHABAD : भाजपा नेता डा0 रजनी सरीन के आवास पर बुलायी गयी संस्कार भारती की बैठक में Sanskarनई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को बदल दिया गया। डा0 सरीन ने सभी को शपथग्रहण करवायी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

कार्यक्रम तकरीबन शाम 6 बजे शुरू किया गया। जिसमें संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल को हटाकर दीपक रंजन सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं महामंत्री पद पर अरविंद दीक्षित अपना कब्जा जमाये रहने में कामयाब रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की कुर्सी पर अखिलेश पाण्डेय को बिठाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा कवि ओमप्रकाश मिश्र कंचन ने की। इस दौरान सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग, राजू भारद्धाज, रजनीश, अतुल सक्सेना, आदेश अवस्थी, शालू अग्रवाल, विनोद सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]