भितरघाती पदाधिकारी न हटे तो रुष्ट भाजपाई देंगे इस्तीफा

0
102

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गयी जिला कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा में अर्न्तकलह आखिर सामने आ गया है। एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता जिन्हें उनके मन bjp logoमुताबिक पद नहीं मिला या अमानक तरीके से किसी अन्य को पद दे दिया गया। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने विद्रोह की आग को तेज कर दिया है। बीते दिन शमसाबाद में एक बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला था तो वहीं कायमगंज में शनिवार को अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजि की गयी बैठक में कोर कमेटी पर कई सवालिया निशान लगाये गये। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी बात पर विचार न किया गया तो वह इस्तीफे के साथ-साथ पार्टी जिलाध्यक्ष को काले झण्डे भी दिखाने से नहीं चूकेंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

बैठक का आयोजन संजय अग्रवाल की गोदाम पर हुआ। जिसमें बोलते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे कार्यकर्ता को कोषाध्यक्ष का पद दे दिया जिसने कांग्रेस नेता लुईस खुर्शीद व सपा नेता छोटे सिंह यादव से चुनावी समय में मधुर सम्बंध बना लिये थे। अभी दो माह पूर्व वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में अलीगंज भी गये थे। वह आज भी सपा द्वारा संचालित व्यापार मण्डल कंछलगुट के जिला महामंत्री हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष के इस निर्णय का विरोध किया गया तो वहीं एक अन्य पदाधिकारी पर भी सवालिया निशान लगाये गये और कहा गया कि सपा व बसपा के चुनाव प्रचार में लगे रहे। जिन्हें पार्टी ने एक अच्छे खासे पद से नवाजा है तो वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति को एक ही क्षेत्र से कार्यसमिति में समायोजित करने पर भी बैठक में काफी विरोध किया गया।

एक नव निर्वाचित जिला महामंत्री पर भी जमकर प्रश्न उठाये गये। कहा गया कि उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में एक विधायक से पैसा लेकर पार्टी प्रत्याशी को हराने का काम किया था। इसके बावजूद भी संगठन ने उन्हें जिला महामंत्री के पद से नवाजा है। जिससे कर्मठ कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। बैठक में मांग की गयी कि चाटुकार कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से पार्टी को बचाया जाना चाहिए।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान सुरेन्द्र सिंह कठेरिया आदि ने कहा कि यदि संगठन द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो शीघ्र ही रुष्ट कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा नेताओं को काले झण्डे दिखायेंगे और जरूरत पड़ी तो इस्तीफे भी देंगे। इस दौरान चेतन तिवारी, सुभाष वर्मा, अबधेश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह कठेरिया, नमो दीक्षित, राजमंगल दीक्षित, शिवकुमार शाक्य, रामपाल यादव, मदनपाल सिंह, विनोद सक्सेना नगर अध्यक्ष शमसाबाद, रूबी गंगवार, जगदीश शाक्य आदि मौजूद रहे।

इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने बताया कि इस तरह की बैठक करके पार्टी पदाधिकारी पूरी तरह से अनुशासन हीनता कर रहे हैं। अनुशासन हीनता करने वाले पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जायेगी। चयन किये गये पदाधिकारियों में कोई कमी नहीं है। उनको सोच समझकर ही पार्टी में स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता को जिला कमेटी की घोषणा पर कोई आपत्ति थी तो वह स्वयं फोन पर अथवा मिलकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता था। श्री कटियार ने कहा कि जनक्रांति पार्टी के लोग जब भाजपा में मिले हुए हैं तो उन्हें पार्टी में जगह भी दी जानी थी। पूर्व में उन्होंने कहां क्या किया इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।

[adrotate banner="2"]