कल होगी भाजपा कोर कमेटी की बैठक

0
115

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के आवास पर कोर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है। जिसमें मण्डल अध्यक्षों को लेकर चर्चा किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

[adrotate banner="3"]

Dinesh katiyarजिला कमेटी की घोषणा के बाद जिस तरह की रार भारतीय जनता पार्टी में उस दिन से फैली जो आज तक समिट नहीं पा रही है। जिस बजह से जगह जगह बैठकें कर विरोध जताया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कोर कमेटी की बैठक रविवार को अपने आवास पर बुलायी है। जिसमें पार्टी के जिला स्तरीय नेता शिरकत करेंगे। श्री कटियार ने इस सम्बंध में बताया कि बैठक में मण्डल अध्यक्षों के चयन को लेकर चर्चा की जायेगी और जैसे कि पार्टी नेता जिला कमेटी को लेकर विरोध कर रहे हैं तो इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]