छेड़खानी के आरोप में पीडब्‍ल्‍यूडी के इंजीनियर को जेल

0
144

arrested54देवरिया। पीडब्‍ल्‍यूडी के एक सहायक अभियन्ता को अपने नौकरानी के साथ छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया और उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। मामला कोतवाली थाना अन्तर्गत आफिसर्स कालोनी का है, जहां सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता ज्योति प्रकाश सोनकर ने शुक्रवार की शाम को अपने घरेलू नौकरानी, जो बलिया जिले की निवासिनी है, को घर में अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
नौकरानी का आरोप है कि जब सहायक अभियन्ता की पत्नी और घर के अन्य सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी तो सहायक अभियन्ता ने उसकी आबरू लूटने की कोशिश की। इस मामले में नौकरानी ने सहायक अभियन्ता के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली थाने में शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सहायक अभियन्ता को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेजा। जहां से जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सहायक अभियन्ता की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]