एक दुर्घटना ने चंदा को आरिफ से कर दिया हमेशा के लिए दूर

0
100

FARRUKHABAD : उसका रो रो कर बुरा हाल था! उसे अपनी चोटों का कोई ख्याल नहीं, उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था, मगर! वह उस निकल रहे खून aarifको नजरंदाज कर बस अपने जोड़े के बिछड़ने का दर्द महसूस कर रहा था। उसे दर्द चोटों का नहीं वल्कि दर्द था तो उसे अपनी पत्नी से शादी के एक माह बाद ही हमेशा के लिए बिछड़ जाने का। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की पत्नी की मौत हो गयी थी, जिसकी जानकारी मिलने पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बुरी तरह से फफक-फफक कर रोने लगा। घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज के मोहल्ला कस्बा निवासी 27 वर्षीय आरिफ पुत्र शमशेर का विवाह बीते 10 मार्च को ही हरदोई जनपद के थाना पाली के ग्राम सलोनी में महेन्द्र मंसूरी की पुत्री चंदा के साथ हुआ था। आरिफ व चंदा ने अपना सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए न जाने कितने सपने संजोये थे। चंदा के हाथ की मेंहदी भी अभी नहीं छूटी थी। अभी तो उसके चेहरे का दीदार करने के लिए रिश्तेदार व महिलायें आना भी बंद नहीं हुईं थीं। रविवार सुबह की बात है। अचानक आरिफ की पत्नी चंदा की दादी की तबियत खराब हुई। सूचना मिलने पर चंदा chanda,s father mahendraआरिफ के साथ बाइक पर बैठकर अपने मायके गयी और वहां दादी का हाल चाल लेने और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने के बाद दोनो बाइक से वापस घर आ रहे थे।

[bannergarden id=”11″]

तभी अचानक काल की कुदृष्टि आरिफ और चंदा के जोड़े पर पड़ी और काल ट्रक के रूप में आकर आरिफ की बाइक से भिड़ गया। ट्रक की टक्कर से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने आरिफ की पत्नी चंदा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरिफ का इलाज शुरू कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही आरिफ और चंदा के परिजनों को हुई तो कोहराम सा मच गया। चंदा के पिता महेन्द्र मसंूरी को तो अपनी बेटी की मौत पर यकीन ही नहीं था। उनकी आंखों के सामने मुस्करा कर विदा की गयी अपनी बेटी का चेहरा घूम रहा था। सूचना पर आरिफ की मां समीरा व चंदा के पिता महेन्द्र मंसूरी परिजनों के साथ मौके पर लोहिया अस्पताल पहुंचे। परिजनों के पहुंचते ही पूरा अस्पताल परिसर मातम में तब्दील हो गया। चंदा के शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।

[adrotate banner="2"]