किशोर भाइयों ने एक दूसरे को मिट्टी का तेल डालकर जलाया

0
85

FARRUKHABAD : पता नहीं दोनो को आखिर क्या सनक सवार हुई और उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। ऐसा अक्सर फिल्मों व किस्सा कहानियों में ही देखने को मिलता है। खेलते खेलते अचानक दोनो भाइयों पर अजीव सा जुनून दिखायी दिया। उन्होंने एक दूसरे पर पहले aag2मिट्टी का तेल डाला और फिर अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergargarden id=”11″]

घटना जनपद कासगंज के थाना राजा का रामपुर के ग्राम अलियापुर की है। जहां अमरनाथ का 15 वर्षीय पुत्र रामानंद मिश्रा व 11 वर्षीय विभू मिश्रा घर के बाहर खेल रहे थे। मन में न जाने दोनो के क्या फितूर पैदा हुआ कि घर में रखा मिट्टी का तेल पहले एक दूसरे को डालकर खड़े हुए और फिर अपने आपको आग लगा ली। देखते ही देखते दोनो का बदन धूं धूं कर जल उठा। यह नजारा देख रहे ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गये। आग की जलन से तिलमिलाये दोनो बच्चों पर परजिनों की नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गयी। जैसे तैसे जल रहे बच्चों को आग से मुक्त किया गया और कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में पहुंचाया। जहां से दोनो को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में दोनो का उपचार किया जा रहा है।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]