कमालगंज थाने में सिपाहियों में मारपीट

0
92

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज में दो सिपाहियों में मैस के खाने को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक सिपाही की नेमप्लेट के अलावा बर्दी की POLICEबटनें भी टूट गयी। मामला थानाध्यक्ष तक पहुंचा तो शांत कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
कमालगंज थाने में तैनात सिपाही अशोक कुमार मैस का काम भी देखते हैं। मंगलवार की शाम बेचेलाल कांस्टेबल से सिपाही अशोक कुमार का मैस के खाने को लेकर विवाद हो गया। अशोक कुमार ने कहा कि यदि आपको मैस का खाना नहीं खाना था तो वह सुबह ही मना कर देते। जिस पर विवाद बढ़ता चला गया। विवाद यहां तक बढ़ गया कि दोनो में हाथापाई हो गयी। सिपाही अशोक कुमार की बटनें व नेमप्लेट टूट गयी। दोनो जब अपनी अपनी पीड़ा लेकर थानाध्यक्ष कमालगंज के पास पहुंचे तो दोनो को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]