इश्क की आतिश- तूने मेरी भाभी को फासा, तेरी बहन को न फसाया तो मेरा नाम….

0
117

FARRUKHABAD : प्रेम या प्रतिशोध में से कौन अंधा होता है, यह फैसला करना सनातन काल से मुश्‍किल रहा है। बहरहाल ऐसा ही एक मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में  loverसामने आया जहां एक युवक ने अपनी भाभी को भगा ले जाने वाले से बदला लेने के लिये भाभी के प्रेमी की बहन को भगा कर प्रेम विवाह कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मौजूदगी में लड़की अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने की बात कह रही है।
जनपद एटा के गांव नगला ख्याली निवासी यादराम की बेटी को कायमगंज के मोहल्ला नईबस्ती निवासी सुशील पुत्र कालीचरन लगभग पन्द्रह दिन पूर्व अपने घर ले आया था। मामला एक ऐसे प्रतिशोध की कहानी से जुड़ा बताया जा रहा है जिसके अनुसार लगभग चार माह पहले प्रेमिका का भाई नगला ख्याली निवासी प्रमोद सुशील की भाभी सुनीता को भगा ले गया था। जो आज भी इसी के साथ पत्नी के रूप में ख्याली नगला एटा रह रही है। इसी प्रतिशोध में सुशील ने प्रमोद की बहिन पर डोरे डालकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मौका पाकर प्रेमिका सुशील के साथ चली आयी। अपनी लड़की की तलाश करते हुए उसकी माँ धनदेवी तथा उसके लड़के सतीश,गुड््डू प्रमोद (सभी प्रेमिका के भाई) तथा कायमगंज के प्रेमनगर निवासी रिश्तेदार रामसरन पुत्र महेश नईबस्ती सुशील के घर जा धमके। जहां इन लोगों ने अपनी लड़की की तलाश करते हुए विरोध होने पर मारपीट शुरू कर दी। जिससे सुशील उसका भाई किसन व माँ सहित मोहल्ले की कुछ महिलाएं चुटहिल हो गईं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुशील व उसकी प्रेमिका तथा भाई किसन एवं दूसरे पक्ष के सतीश गुडडू,प्रमोद तथा रामसरन को हिरासत में ले लिया। जिन्हें कोतवाली लाया गया। जहां लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रमोद की माँ धनदेवी पुलिस को देखते ही साथ लाये तमंचे लेकर मौके से भाग गई। फिलहाल कोतवाली पहुंचने पर प्रेमिका ने कहा कि वह अपनी मर्जी से सुशील के साथ आयी है और उसने सुशील से शादी भी कर ली है।

[adrotate banner="2"]